Saturday, 3 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

भूत बनकर पहुंचे युवा कांग्रेसी, ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

INT News2 October 2026 at 10:12 pm

Demand Gyanesh Kumar Resignation: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग साफ थी कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें. युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडेय ने बताया कि ये प्रदर्शन प्रतीकात्मक था, लेकिन इसका अंदाज बिल्कुल अनोखा रखा गया था. कार्यकर्ता अभी रास्ते में ही थे कि दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया और सबको हिरासत में ले लिया.या.

इस्तीफा दो, जवाब दो के नारे

इस प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने की. उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं ने भूत बनकर देश को एक संदेश दिया है. उनका सवाल था कि लोकतंत्र की इतनी बड़ी संस्था को लेकर लोगों के मन में इतने सवाल क्यों उठ रहे हैं.

चिब ने साफ कहा कि अगर चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं तो मुख्य चुनाव आयुक्त को सामने आकर इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव आयोग किसी सरकार या पार्टी की निजी संस्था नहीं है, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की संस्था है. इसलिए इसकी निष्पक्षता पर उठने वाले हर सवाल का जवाब देना सीईसी की जिम्मेदारी है.

चुप रहना और जवाब से बचना लोकतंत्र में नहीं चलेगा. चिब ने कार्यकर्ताओं से पूरे देश में प्रदर्शन करने की अपील की और कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार जवाबदेही तय नहीं करते, युवा कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी.

ये भी पढ़ें: UP Congress में नई टीम का ऐलान, आराधना मिश्रा अध्यक्ष और इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है 2027 विधानसभा चुनाव से पहले की नई रणनीति?