national · उत्तर प्रदेश
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुरू, मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- बदलता यूपी भारत की विकास यात्रा को दे रहा रफ्तार
INT News25 September 2026 at 11:37 pm

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे एडिशन का आगाज हुआ। अंतरराष्ट्रीय व्यापार कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस शो में प्रदेश के सभी 75 जिलों के ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) प्रोडक्ट्स के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं।