समाचार · उत्तराखंड
देवभूमि को बाजारू संस्कृति में बदला जा रहा; बद्रीनाथ में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुए डीजे कॉन्सर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने घोर आपत्ति दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर वह अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार पर भी भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि इतने पवित्र स्थल पर जहां शंख बजाने की भी मनाही है, वहां ऐसे कार्यक्रम की अनुमति देना सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन और पवित्रता पर सीधा आघात है। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को देवभूमि को बाजारू संस्कृति में बदलने की कोशिश बताया और धर्मगुरुओं से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के जरिए हिमाचल की पवित्र भूमि को नाच ग्रह बनाने का आरोप भी लगाया।इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर की एक पोस्ट में जोशी ने लिखा, 'बद्रीनाथ धाम में संगीत समारोह (DJ कॉन्सर्ट) को अनुमति प्रदान करना ना केवल सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है अपितु धाम की पवित्रता पर भी सीधा आघात है। आदि गुरु शंकराचार्य महाराज जी ने इस धाम की स्थापना हिमालयी पर्यावरण मे शांतिपूर्ण तरीके से भगवत भजन के लिए की थी।''इस स्थान पर शंख बजाना भी मना है…'आगे उन्होंने लिखा, 'उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर शंख बजाना भी मना है परंतु हम उसे भूलकर शोर शराबे वाले संगीत कार्यक्रमों का आयोजन कर भारतीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय मूल्यों की घोर उपेक्षा तो कर ही रहे हैं साथ में इतनी ऊंचाई पर हजारों लोगों के नाचने से उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की भी उपेक्षा कर रहे हैं।'इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए इस कार्यक्रम को इस बात का प्रतीक बताया कि अब देवभूमि को बाजारू संस्कृति के रूप में परिणीत (बदला जा रहा) किया जा रहा है।धर्मगुरुओं से आवाज उठाने की अपील कीइसके आगे उन्होंने लिखा, 'मैं भारतीय संस्कृति के अनुयायियों तथा विशेषकर पूजनीय शंकराचार्यों तथा महात्माओं से यह अनुरोध करता हूं कि वह संस्कृति के इस क्षरण को रोकने के लिए प्रभावी आवाज उठाएं।' इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से भी आग्रह करते हुए ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने और देवभूमि की मर्यादा को बनाये रखने की अपील की।बद्रीनाथ को नाच ग्रह बनाना आस्था पर आघातहिमालय को देवात्मा और भगवान शंकर का निवास तथा मां गंगा का उद्गम स्थल बताते हुए आगे उन्होंने कहा कि ऐसे में इसे नाच ग्रह बनाना करोड़ों भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है। बता दें कि बद्रीनाथ में हुए इस आयोजन का वीडियो बीते दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सिंगर मंच पर गाती हुई नजर आ रही है और हजारों लोग DJ की तेज आवाज पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।