national
हत्या को आत्महत्या साबित करने की साजिश बेनकाब, मां और भाई गिरफ्तार
INT News2 July 2026 at 10:21 pm

धमतरी, 2 जुलाई। धमतरी जिले में पुलिस ने मात्र 48 घंटे के अंदर एक संवेदनशील हत्या मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर विवाद के दौरान मां और बेटे ने मिलकर 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की।