समाचार · उत्तराखंड
बृजभूषण शरण सिंह के साथ खत्म हुआ झगड़ा, रामदेव बोले- पतंजलि के घी में कोई मिलावट नहीं

योग गुरु रामदेव और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच जारी जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों ही दिग्गजों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद यह साफ हो चुका है। रामदेव ने खुद भी इसका ऐलान कर दिया है। दोनों के बीच विवाद को सुलझाने में मध्यस्थता निभाने वालों को उन्होंने धन्यवाद कहा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि के उत्पादों की आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने रामदेव के बारे में भी भला-बुरा कहा था। रामदेव ने आज पतंजलि के गाय के घी को लेकर नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, यह बात साफ होनी चाहिए कि न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही इसकी कोई दवा नकली है। स्वामी रामदेव में कुछ भी नकली नहीं है। हम प्रमानिकता के साथ जीवन जीते हैं। हम 365 दिन जनता के बीच रहने वाले लोग हैं। हमारे नाम न एक इंच जमीन है और न एक रुपये बैंक बैलेंस है। आज भी हम जमीन पर चटाई बिछकर सोते हैं।उन्होंने कहा कि पतंजलि की कोई भी दवा या सामान खराब नहीं है। हमारे किसी भी प्रोडक्ट पर बैन नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह के आरोपों पर रामदेव ने कहा कि उन्होंने सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान दिया। इसके लिए उन्होंने घी के दो डब्बे दिए। एक खाने के लिए और दूसरा लैब टेस्ट कराने के लिए।क्या कहा था बृजभूषण शरण सिंह ने?आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बहराइच में कहा था कि बाबा रामदेव मिलावटी सामान बनाने के मामले में सभी के सम्राट हैं। उन्होंने पतंजलि घी की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि पतंजलि के कई सामान विदेश तक फैले हैं। कई देशों में उनके उत्पादों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। उन्होंने सरकार से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की थी। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने बृजभूषण शरण सिंह के बयान का विरोध करते हुए उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किया था।