national
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर गठित उच्चस्तरीय समिति का स्वागत किया
INT News26 July 2026 at 11:47 pm

भुवनेश्वर, 26 जुलाई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को परीक्षा सुधारों पर गठित उच्चस्तरीय कार्य बल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल 'विकसित भारत' की परिकल्पना के अनुरूप अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली का मार्ग प्रशस्त करेगी।