national
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
INT News26 July 2026 at 11:49 pm

ग्रेटर नोएडा, 26 जुलाई। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, चोरी के आभूषण, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।