world
ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में मिला बर्ड फ्लू के खतरनाक एच5एन1 स्ट्रेन का मिला पहला मामला
INT News4 September 2026 at 10:53 am

सिडनी, 4 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बर्ड फ्लू के खतरनाक एच5एन1 स्ट्रेन का पहला कन्फर्म केस रिपोर्ट किया गया है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की कृषि मंत्री तारा मोरियार्टी ने पत्रकारों को बताया कि अगस्त के आखिर में सिडनी के नॉर्दर्न बीच में मिले एक 'ग्रेटर क्रेस्टेड टर्न' (एक तरह का समुद्री पक्षी) में टेस्टिंग के दौरान एच5एन1 स्ट्रेन का पता चला।