समाचार · पंजाब
अबोहर में ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग घायल:सिर पर चोट लगने से कोमा में गए, इलाज दौरान मौत; बेटे को भी आईं चोटें
अबोहर में हाई स्पीड ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज दौरान मौत हो गई। वह सिर पर चोट लगने से कोमा में चले गए थे। हादसे में बुजुर्ग का बेटा भी घायल हुआ था। पिता की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अबोहर से श्रीगंगानगर रेफर किया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। परिजन उन्हें वापस अबोहर लाए, जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। दोपहर बाद परिवार ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामने से तेज रफ्तार ई-रिक्शा आया पुलिस को दिए बयान में नई आबादी निवासी मृतक कृष्ण कुमार के बेटे हर्ष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11:40 बजे वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर दाना मंडी जा रहा था। जब वे शेड नंबर-7 के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार ई-रिक्शा आया। लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिर पर चोट लगने से कोमा में चले गए थे पिता पिता की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें श्रीगंगानगर रेफर किया गया। परिवार के अनुसार, सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई और वे कोमा में चले गए थे। श्रीगंगानगर के डॉक्टरों द्वारा इलाज संभव नहीं होने की बात कहने के बाद परिजन उन्हें वापस अबोहर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। फरार ई-रिक्शा ड्राइवर की तलाश शुरू थाना सिटी-1 पुलिस ने पहले दर्ज मामले में धाराएं बढ़ाईं और फरार ई-रिक्शा ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मंडी क्षेत्र और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ई-रिक्शा ड्राइवर की पहचान की जा सके। सिटी-1 प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में लगी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।