Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

कैसे मरा निठारी कांड वाला सुरेंद्र कोली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा; नाक से खून बह रहा था

INT News23 September 2026 at 12:44 pm

बहु चर्चित निठारी कांड वाले सुरेंद्र कोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले को लेकर पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र कोली की मौत फांसी लगने से दम घुटने के बाद हुई। पुलिस के मुताबिक, जब टीम मौके पर पहुंची थी तब कोली के नाक-मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में सुरेंद्र कोली 18 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला था। हरिद्वार पुलिस ने सुरेंद्र कोली की मौत के पीछे की वजह का खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत की प्रमुख वजह गले में फंदा फंसने के कारण दम घुटने के कारण हुई। हालांकि जब पुलिस ने उसका मृत शरीर देखा तो वह जमीन में था और रस्सी टूटी हुई थी।नाक-मुंह से खून पर पुलिस ने क्या कहापुलिस के मुताबिक, कोली ने जब रस्सी ने फांसी लगाई तो उसकी 90 फीसदी मौत गले में फंदा फंसने से हो चुकी थी, बाकी वह रस्सी टूटने के कारण जमीन में गिरने से मरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने नाक से खून निकलने को लेकर सुरेंद्र कोली की मौत को हत्या का अंदेशा जताया था। इस पर पुलिस का कहना है कि कई बार सुसाइड के बाद खून का प्रेशर बनने से नाक और मुंह से खून निकलना स्वाभाविक है। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र कोली की मौत फांसी लगाने से हुई।नाम बदलकर हरिद्वार में रह रहा थापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कोली कुछ महीने पहले ही हरिद्वार आया था। वह मूल रूप से अल्मोड़ा के गांव मंगरुखाल का रहने वाला था। उसके दो भाई और हैं, एक भाई दिल्ली में जॉब करता है तो दूसरा अल्मोड़ा में शिक्षक है। वह हरिद्वार में सदाराम नाम से रह रहा था। कुछ महीने पहले उसने हरिद्वार के रोशनाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की थी, चार दिन पहले ही वह मंदिर के सामने किराए पर चाय की दुकान चला रहा था।