Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

तलाक की बात से बौखला गया था धीरज; काजल को गोलियों से भूनने के बाद पुलिस को कॉल कर झूठी कहानी भी रची

INT News25 September 2026 at 08:09 am

देहरादून के क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में 26 वर्षीय विवाहिता काजल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने फरार आरोपी और काजल के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले उसे काजल के तलाक लेने की तैयारी की बात पता चली थी। तब से वह मारने की प्लानिंग कर रहा था।पुलिस के मुताबिक, पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। धीरज ने पूछताछ में बताया कि काजल उसे घर में घुसने और बच्चों से मिलने नहीं दे रही थी। करीब एक महीने पहले उसे काजल के तलाक लेने की तैयारी की जानकारी मिली। इसके बाद उसने हत्या की साजिश रची और सहारनपुर से तमंचा खरीद वारदात को अंजाम दिया। ससुराल में नींद में सो रही पत्नी को दो गोली मारकर वह फरार हो गया था।गुरुवार की दोपहर अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी धीरज पंवार (30) निवासी पुरकाजी मुजफ्फरनगर को देर शाम क्लेमनटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात के समय पहनी गई खून से सनी शर्ट बरामद की गई है।संपत्ति के विवाद की भी जांचपुलिस ने उस संपत्ति से जुड़े विवाद की भी जांच शुरू कर दी है, जिसके एक हिस्से में काजल और उसका परिवार रह रहा था। यह संपत्ति डीके मित्तल से जुड़ी बताई गई है। पुलिस इस हत्या के कारणों के साथ संपत्ति विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।ससुराल में दरवाजा तोड़कर घर में घुसादून पुलिस के अनुसार, शादी के बाद से धीरज पत्नी और दो बच्चों संग सुभाषनगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात के लिए सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा। 21 सितंबर की सुबह मौका पाकर वह घर का टीन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। तब काजल गहरी नींद में सो रही थी। आरोपी ने उसके सिर और पेट में दो गोलियां मारीं। इसके बाद आरोपी धीरज मौके से फरार हो गया था।112 नंबर पर फोन कर गुमराह भी कियाइस वारदात के बाद आरोपी धीरज पंवार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। उसने 112 नंबर पर फोन कर हाथापाई के दौरान गोली चलने की झूठी कहानी बताई। इसके बाद मोबाइल फोन को बंद कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मोबाइल बंद होने के साथ लगातार ठिकाने बदलने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी में समय लगा।