समाचार · झारखंड
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लातेहार के 7 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, मुंबई रवाना

लातेहार. अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लातेहार के स्थानीय कराटे खिलाड़ियों की टीम गुरुवार की रात मुंबई के लिए रवाना हुई. टीम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के सात खिलाड़ी शामिल हैं. खिलाड़ियों के साथ कुछ अभिभावक भी मुंबई गये हैं.
टीम में अलग -अलग स्कूल के बच्चे
टीम में एसटी क्लारेट स्कूल के शिवांश चौहान, आरूष राज, कृष्णा कुमार और गौरव कुमार तथा चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, छिपादोहर के किशन कुमार, आर्यन गुप्ता और ईशान अतुल शामिल हैं.
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन
खिलाड़ियों के मुंबई रवाना होने पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. कोच और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. प्रतियोगिता में रेफरी और जज की भूमिका के लिए सेन्सेई मदन लाल को नियुक्त किया गया है, जबकि टीम के कोच जंग बहादुर सिंह हैं. टीम के मुंबई रवाना होने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है.