Sunday, 2 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

INT News1 August 2026 at 08:04 pm

कांग्रेस नेता ने पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले या मानसिक तनाव झेल रहे युवाओं के परिवारों का दर्द साझा करते हुए लिखा, "जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया है, उनके आंसू और विलाप से बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता. यह दर्द ताउम्र उनके साथ रहेगा और इसके साथ ही देश के इस टूटे-फूटे और भ्रष्ट शिक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल बने रहेंगे."

"पेपर लीक, रद्द होती परीक्षाएं और एक पल में बर्बाद होती सालों की तैयारी. हमारे छात्रों से ऐसे सिस्टम में ईमानदारी की उम्मीद की जाती है जो खुद बेईमान हो चुका है. भारत के युवाओं को पीएम की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को उनसे माफी मांगनी चाहिए." - राहुल गांधी

पीएम मोदी के रवैये पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री के बयानों पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने पूछा, क्या पीएम कभी किसी ऐसे पीड़ित परिवार से मिले हैं? जिसने पेपर लीक और धांधली के कारण अपना बच्चा या अपनी जिंदगी भर की कमाई खो दी हो. उन्होंने दावा किया कि इसका जवाब 'नहीं' है.

युवा की जान जाने से पूरा परिवार दर्द सहता है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी युवा की जान जाने के पीछे एक पूरा परिवार होता है जो कभी न खत्म होने वाला दर्द सहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य, समय और उनके सपनों को छीनने वाले इस लचर ढर्रे को सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है.

ये भी पढ़ें: "मैं निराश हो चुका हूं": शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए