national · पश्चिम बंगाल
ज्ञानेश कुमार की कलई खुल चुकी है, ममता बनर्जी ने बनाया क्रांतिकारी माहौल: शत्रुघ्न सिन्हा
INT News25 September 2026 at 11:32 pm

आसनसोल, 25 सितंबर। तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व में देशभर में एक क्रांतिकारी माहौल बनने का दावा करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार आज पूरी तरह घिर चुके हैं। सिन्हा ने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम इस विवाद में सामने आया है, उसकी कलई खुल चुकी है और वह पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।