समाचार · हरियाणा
कालांवाली में युवक की गोली मारकर की हत्या:हमलावरों ने रोका, जान बचाकर भागा तो फायरिंग की, खून से लथपक्ष लोगों ने देखा
सिरसा जिले में आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव कुछ देर बाद खून से लथपथ दिखाई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच है और दादू तिलोकेवाला गांव के पास हुई है। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय हरि के रूप में हुई है और वह धर्मपुरा गांव का रहने वाला है। युवक किसी काम से दादू से तिलोकेवाला की ओर गाड़ी लेकर जा रहा था। रास्ते में हमलावर युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर गोलियां चला दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह दो पक्षों का आपसी झगड़ा है। युवक हरि गाड़ी लेकर जा रहा था। दादू गांव के पास रोड पर यह घटना हुई है। हमलावर भी गाड़ी में सवार थे। उनको देखकर हरि ने गाड़ी से उतरकर जान बचाने को भागने की कोशिश की तो उसे गोलियां मार दी। अभी हमलावरों की जानकारी जुटाई जा रही है।