national · उत्तर प्रदेश
चुनावी वादों का रोडमैप बताएं अखिलेश, विपक्ष की कथनी और करनी में अंतर: संजय निषाद
INT News28 September 2026 at 06:14 pm

लखनऊ, 28 सितंबर। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों और उनके चुनावी वादों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने वादों को लागू करने के लिए फंडिंग और रोडमैप की जानकारी मांगी। वहीं, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने चिराग पासवान के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान, चंद्रशेखर आजाद को लेकर मायावती के दावे और अखिलेश यादव की चुनावी टिप्पणियों पर अपनी राय रखी।