world
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत
INT News16 July 2026 at 10:52 pm
इस्लामाबाद, 16 जुलाई। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में गुरुवार को आतंकियों ने सुरक्षा बलों के एक काफिले पर समन्वित हमला कर दिया। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए।