समाचार · बिहार
बिहार में लगातार 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने बदला पुराना आदेश, अब जितिया पर 3 अक्टूबर को छुट्टी

Bihar School Closed : बिहार के सरकारी स्कूलों में जितिया पर्व की छुट्टी की तारीख बदल गई है. पहले 5 अक्टूबर को छुट्टी तय थी, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने इसे बदलकर 3 अक्टूबर कर दिया है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश के बाद यह बदलाव किया गया है. यानी छात्रों और शिक्षकों को अब 5 अक्टूबर की जगह 3 अक्टूबर को जितिया की छुट्टी मिलेगी.
3 अक्टूबर को रहेगा जितिया का अवकाश
शिक्षा विभाग के नए निर्देश के मुताबिक जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया के लिए 3 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे. इस बदलाव के बाद 5 अक्टूबर को जितिया के नाम पर निर्धारित छुट्टी नहीं रहेगी.
2 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे स्कूल
अक्टूबर की शुरुआत में लगातार छुट्टी का भी मौका रहेगा. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण पहले से अवकाश निर्धारित है. इसके अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को जितिया पर्व की छुट्टी रहेगी. इस तरह छात्रों और शिक्षकों के लिए 2 और 3 अक्टूबर को लगातार दो दिन स्कूल नहीं खुलेंगे.
क्यों बदली गई जितिया की छुट्टी?
जितिया की छुट्टी को लेकर तारीख में बदलाव की मांग की जा रही थी. इसके बाद शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विभाग ने 5 अक्टूबर की जगह 3 अक्टूबर को अवकाश करने का फैसला लिया है. अब स्कूलों को छुट्टी के नए निर्देश के हिसाब से ही व्यवस्था करनी होगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
छात्रों और शिक्षकों को क्या ध्यान रखना होगा?
बिहार के सरकारी, परियोजना और उत्क्रमित स्कूलों के 2026 के अवकाश कैलेंडर में जितिया की छुट्टी पहले 5 अक्टूबर दर्ज थी. नए निर्देश के बाद इस तारीख में बदलाव किया गया है. इसलिए 3 अक्टूबर को स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी. 5 अक्टूबर को सामान्य स्कूल व्यवस्था के अनुसार कामकाज रहेगा, जब तक कोई अलग आदेश जारी न हो.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 15 से ज्यादा जिलों में कल 30-40 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, सारण, बक्सर, भोजपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट