national · दिल्ली
दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, डबल मर्डर और डकैती मामले में 32 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
INT News25 September 2026 at 09:26 pm

नई दिल्ली, 25 सितंबर। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज ने एक बड़ी कामयाबी में थाना शकरपुर में दर्ज एफआईआर के तहत आईपीसी की धाराओं 396/302/34 में वांछित आरोपी ललित (48) को गिरफ्तार किया है। यह मामला पूर्वी दिल्ली इलाके में स्थित एक आध्यात्मिक आश्रम की दो साध्वियों की बेरहमी से हत्या से जुड़ा है। आरोपी अपनी पहचान बदलकर और अलग-अलग जगहों पर काम करके लगभग 32 वर्ष तक गिरफ्तारी से बचता रहा और आखिरकार उसे दिल्ली के मंगोलपुरी फेज-II से पकड़ा गया।