समाचार · उत्तराखंड
SIR में 95000 लोगों का कट गया नाम; 3 अक्टूबर के बाद जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

Uttarakhand SIR: उत्तराखंड में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-एसआईआर के दौरान अपात्र पाए गए 95 हजार लोगों को वोटर लिस्ट में दोबारा से अपना नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा। निर्वाचन विभाग फाइनल वोटर लिस्ट को तीन अक्तूबर को जारी करने जा रहा है। इसके आद अपात्र वोटर फार्म-06 भरकर वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का दावा कर सकेंगे। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर निर्वाचन कार्यालय ने एसआईआर की अब तक की कार्यवाही का ब्योरा मीडिया को जारी किया। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों की सुनवाई जारी है। पुनरीक्षण के दौरान करीब 1.73 लाख फॉर्म-7 प्राप्त हुए हैं।आयोग चलाएगा विशेष अभियानमालूम हो कि फार्म 07 को वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए उपयोग किया जाता है। निर्वाचन विभाग के अनुसार इनमें करीब 95 हजार से अधिक उन वोटर के फॉर्म भी शामिल हैं, जिन्हें ‘इन एलिजिबल’ यानी अपात्र श्रेणी में चिह्नित किया गया है। ये वो वोटर हैं, जो सुनवाई के दौरान अपेक्षित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए थे।चुनावों के लिए कर्मचारियों का ब्योरा जुटाने के निर्देशमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को विधानसभा चुनावों में ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का विवरण जुटाने के निर्देश दिए हैं।वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों की समीक्षा की। उन्होंने सभी डीएम को मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदान केंद्र भवन, बिजली, पेयजल एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने जनपदों को निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी डीईओ, आरओ एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बूथ एवं विधानसभा स्तर पर कर्मचारियों का विवरण तैयार करने और वाहनों की सूची भी बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगले माह आयोग के वरिष्ठ अधिकारी राज्य का भ्रमण कर सकते हैं।