Thursday, 2 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दमोह पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह:तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद; SP के निर्देश पर विशेष टीम ने पकड़ा

INT News1 July 2026 at 09:24 pm

दमोह कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चुराई गई तीन बाइकें बरामद की हैं। कोतवाली पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई का खुलासा बुधवार रात को किया। तीन दिनों के भीतर हुई थी चोरी की दो वारदातें दमोह शहर में तीन दिन के भीतर लगातार दो बाइक चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पहली घटना 23 जून 2026 को हुई, जब वसुंधरा कॉलोनी निवासी कृष्णकांत मिश्रा की बाइक डायमंड पार्क से चोरी हो गई थी। इसके बाद 26 जून को सिंचाई कॉलोनी निवासी रमाकांत सेन की बाइक भी अज्ञात चोर उड़ा ले गए थे। एसपी के निर्देश पर बनाई विशेष टीम चोरी की इन घटनाओं के बाद थाना कोतवाली में केस दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर चोरों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर निशांक विश्वकर्मा (26) निवासी पलंदी चौराहा, हर्ष विश्वकर्मा (24) निवासी गौरीशंकर मंदिर के पास और सुनील उर्फ लोचन ठाकुर (30) निवासी हिनौती टेकसिंह) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में निशांक और हर्ष ने डायमंड पार्क और संजय ड्राइव सागर से बाइक चोरी करना कबूल किया। वहीं, सुनील ने सिंचाई कॉलोनी से वाहन चुराना स्वीकार किया। बरामद बाइक के साथ कोर्ट में पेशी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीनों बाइक जब्त कर ली हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश करेगी।