national · झारखंड
पीएमएलए कोर्ट के आदेश को हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दी चुनौती, याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर सुनवाई 29 सितंबर को
INT News28 September 2026 at 06:18 pm

रांची, 28 सितंबर। रांची के बड़गांईं अंचल में जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेष पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) अदालत के फैसले के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।