Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

पहले तीन तलाक, फिर चाचा से निकाह-हलाला की डिमांड; हरिद्वार में पत्नी की शिकायत पर मुकदमा

INT News25 September 2026 at 10:56 am

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके शौहर ने मायके में आकर उसे एक झटके में तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अपने चाचा से निकाह-हलाला की शर्त भी रख दी। मामले में पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस से शिकायत की है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों वाजिद पुत्र जाकिर और इरशाद पुत्र जमीर दोनो निवासी दरगाहपुर लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर पथरी निवासी मोहम्मद शहीद पुत्र स्व मोहम्मद उमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी शमा परवीन का निकाह 20 जून 2020 को दरगाहपुर लक्सर निवासी वाजिद पुत्र जाकिर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से वाजिद अपनी पत्नी शमा को परेशान करता, गाली-गलौज और मारपीट करता था। दंपती के दो बच्चे भी हैं।चाचा से निकाह-हलाला की शर्तआरोप है कि 12 सितंबर 2026 की शाम वाजिद अपनी पत्नी शमा और दोनों बच्चों को लेकर मायके पहुंचा और परिवार की मौजूदगी में कथित तौर पर तीन बार तलाक कहा। इसके बाद कथित रूप से शमा को दोबारा ससुराल भेजने के लिए वाजिद के चाचा इरशाद से निकाह हलाला की शर्त रखी गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन साथियों संग अरेस्टबहादराबाद में शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन पर पति को चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने और साथियों के साथ नकदी-सामान लेकर फरार होने का आरोप लगा है। सुबह भागते समय ग्रामीणों ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बहादराबाद के दौलतपुर में मंगलवार को शादी के बाद बुधवार रात दुल्हन ने पति को चाय में नशीला पाउडर घोलकर पिला दिया। पति के बेहोश होने के बाद गुरुवार सुबह वह साथियों के साथ घर से नकदी और सामान लेकर फरार होने लगी। इसी दौरान पीड़ित के भाई ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने पीछा कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और नशीला पाउडर बरामद हुआ है।शादी की दूसरी रात पति को चाय में नशा देकर लूटने की प्लानिंग थीघटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोटवा, थाना कटरा, मिर्जापुर यूपी निवासी रुकमीना (21) की मंगलवार शाम दौलतपुर निवासी योगेश पुरी से शादी हुई थी। आरोप है कि बुधवार रात घरवालों के सोने के बाद रुकमीना ने पति को चाय में नशीला पाउडर घोलकर पिला दिया। इसके बाद योगेश के बेहोश होने पर वह गुरुवार तड़के साथियों के साथ नकदी और सामान लेकर घर से निकल गई।पीड़ित के भाई प्रवेश पुरी ने दुल्हन को घर से निकलते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद प्रवेश पुरी ने बहादराबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रुकमीना के अलावा अब्दुल बारी निवासी ग्राम पासिया राजा, मिर्जापुर यूपी, रागिनी पाल और पुनीत कुमार निवासी शिवनगर, झिंझाना, शामली यूपी तथा फतेह सिंह मीना निवासी हबीबपुर, भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल और नशीला पाउडर बरामद हुआ है।