national
"एक कचोड़ी, दो समोसा.. इन मर्दों का क्या भरोसा", TMKOC से लोगों ने ढूंढ निकाला वायरल नारे का कनेक्शन

Viral Slogan : दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान दिए नारों के वीडियो सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. छात्राएं यह प्रदर्शन 25 सितंबर को आस्था कुंज इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में कर रही थीं. प्रोटेस्ट के दौरान के नारे खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं लोग सपोर्ट या विरोध में अपनी प्रतिक्रियाएं भी शेयर कर रहे हैं. इन्हीं नारों में से एक था- "एक कचोड़ी, दो समोसा.. इन मर्दों का क्या भरोसा". इस नारे का कनेक्शन लोगों ने पोपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से ढूंढ निकाला है.
TMKOC के किस एपिसोड की है बात
तारक मेहता का उल्टा चश्मा करीब 18 साल पुराना है. आपने अगर ये शो देखा है तो आपको पता होगा कि इसमें लोग जहां रहते हैं उसका नाम गोकुलधाम सोसाइटी है. 2010 के आसपास के एक किसी एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी में क्रिकेट का मैच (गोकुलधाम प्रीमियर लीग) चल रहा होता है. दया बेन अपने मायके अहमदाबाद की पोल (गली) के लोगों से फोन पर बात कर रही होती हैं.
उस दौरान वहां हाथ में एक कचौड़ी और दो समोसा लिए खड़ा एक व्यक्ति दया बेन से फोन पर कहता है:
"हैलो दया बेन, सचिन बोल रहा हूं... एक कचौड़ी, दो समोसा, जीजा की टीम का क्या भरोसा!"
यह एक संयोग भी हो सकता है कि लड़कियों ने जो नारा चुना उसका कनेक्शन इस शो के साथ निकल आया, बहरहाल जो भी रहा हो लेकिन यह नारा अभी भी खूब वायरल है. लोग इससे ओफेंड होकर भी रिएक्ट कर रहे हैं, जबकि संख्या ऐसे लोगों की कतई कम नहीं है जो इसके समर्थन में हैं. समर्थकों का कहना है कि इससे वही लोग ओफेंड हो सकते हैं जो उस माइंडसेट के लोग हैं.
ये भी पढ़ें: Jail Bharo Andolan Live: 'बैरिकेड्स हमें नहीं रोक पाएंगे', CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दीपके की सरकार को चुनौती