national · झारखंड
रांची में छात्रा का झामुमो कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, बाबूलाल मरांडी के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंची थाने
INT News24 August 2026 at 08:50 pm

रांची, 24 अगस्त। झारखंड की राजधानी रांची में छात्रा ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। छात्रा ने आठ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।