Tuesday, 29 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए अपरेश कुमार सिंह के नाम की अनुशंसा, झारखंड के वकीलों में खुशी

INT News28 September 2026 at 10:52 pm

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में तेलंगाना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा किये जाने पर झारखंड के विधिक और न्यायिक जगत में खुशी है. सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम ने सोमवार को अपरेश कुमार सिंह के नाम की अनुशंसा की.

अनुशंसा की खबर सामने आने के बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता राजेंद्र कृष्ण, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह, राज्य के पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन समेत कई अधिवक्ताओं ने अपरेश कुमार सिंह को बधाई दी.

झारखंड हाइकोर्ट के दूसरे पैतृक जज होंगे

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव का क्षण है. राजेश कुमार शुक्ला के अनुसार, अपरेश कुमार सिंह झारखंड हाइकोर्ट के दूसरे पैतृक जज हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनने की अनुशंसा की गयी है. इससे पहले एस चंद्रशेखर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने थे.

अधिवक्ताओं ने कहा कि अपरेश कुमार सिंह एक कुशल न्यायाधीश रहे हैं. झारखंड हाइकोर्ट में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभायी. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपरेश कुमार सिंह की अनुशंसा से झारखंड के न्यायिक जगत में खुशी है.

यह भी पढ़ें: Ranchi में सबसे पहले कहां हुई थी Durga Puja? फिर ऐसे बढ़ता गया दुर्गोत्सव

कई अधिवक्ताओं ने दी बधाई

अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा पर अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया, अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अधिवक्ता अमृतांश वत्स, अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता और अधिवक्ता धीरज कुमार समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी बधाई दी.

अधिवक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपरेश कुमार सिंह की अनुशंसा झारखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उनके न्यायिक अनुभव का लाभ देश की शीर्ष अदालत को मिलने की उम्मीद जतायी गयी.

सोमवार को कॉलिजियम ने की अनुशंसा

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम ने सोमवार को अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की है. अपरेश कुमार सिंह वर्तमान में तेलंगाना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं. इससे पहले वह झारखंड हाइकोर्ट में न्यायाधीश और कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: बारिश का जोर होगा कम, 4 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल