समाचार · मध्य प्रदेश
शाजापुर में तीन घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा मेंटनेंस, कई इलाके प्रभावित
INT News12 July 2026 at 10:11 pm
शाजापुर में सोमवार को लालघाटी उपकेंद्र से संचालित 11 केवी दुपाड़ा रोड फीडर की बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, 33 केवी मूलाखेड़ी फीडर पर मेंटनेंस के चलते यह शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लिया जा रहा है। इन इलाकों में गुल रहेगी बत्ती इस शटडाउन के कारण दुपाड़ा रोड, श्रीकृष्णा कॉलोनी, काशीनगर, पुलिस लाइन, विद्युत कॉलोनी, सेवा क्षेत्र और श्री सिनेमा हॉल समेत आस-पास के सभी इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी। विद्युत कंपनी ने इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि यदि तकनीकी काम तय समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली की सप्लाई निर्धारित अवधि से पहले भी चालू की जा सकती है।