समाचार · बिहार
सीवान में विधान परिषद चुनाव को लेकर 13 कोषांग गठित, अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

Siwan MLC Election : आगामी बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनाव के सफल और सुचारु संचालन के लिए जिला स्तर पर 13 अलग-अलग कोषांगों का गठन किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर उसका समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
सभी कोषांगों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का समय पर निष्पादन सभी कोषांगों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार अपने-अपने कोषांगों की समीक्षा बैठक आयोजित करने और उसकी कार्यवाही से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया.
इन 13 कोषांगों को मिली जिम्मेदारी
कार्मिक प्रबंधन कोषांग: नोडल पदाधिकारी स्थापना उप समाहर्ता जुली कुमारी और वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम.
प्रशिक्षण कोषांग: नोडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव और वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता इश्तेयाक अली अंसारी.
सामग्री, मतपत्र-सह-मतपेटिका कोषांग: नोडल पदाधिकारी मिन्हाजुद्दीन और वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह.
आदर्श आचार संहिता कोषांग: नोडल पदाधिकारी नजारत उप समाहर्ता शालू कुमारी और वरीय पदाधिकारी अमिताभ सिंह.
परिवहन प्रबंधन कोषांग: नोडल पदाधिकारी इश्तेयाक अली अंसारी और वरीय पदाधिकारी अमिताभ सिंह.
विधि-व्यवस्था एवं पुलिस बल समन्वय कोषांग: नोडल पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी बालेंदु नारायण पांडे एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सुरेंद्र कुमार तथा वरीय पदाधिकारी प्रमोद कुमार राम.
प्रेषक कोषांग: नोडल पदाधिकारी जिला अवर निबंधक गोपेश्वर चौधरी और वरीय प्रभारी प्रमोद कुमार राम.
मीडिया कोषांग: नोडल पदाधिकारी प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव और वरीय पदाधिकारी अमिताभ सिंह.
जिला नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण कोषांग: नोडल पदाधिकारी सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शबनम नाजनीन और वरीय पदाधिकारी इश्तेयाक अली अंसारी.
कम्युनिकेशन प्लान, कंप्यूटराइजेशन एवं वीडियोग्राफी कोषांग: नोडल पदाधिकारी जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सत्या सिन्हा और वरीय पदाधिकारी इश्तेयाक अली अंसारी.
निर्वाचन व्यय कोषांग: नोडल पदाधिकारी राज्य-कर संयुक्त आयुक्त अवधेश सिंह और वरीय पदाधिकारी अमिताभ सिंह.
सिंगल विंडो कोषांग: नोडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर आशुतोष गुप्ता और वरीय पदाधिकारी इश्तेयाक अली अंसारी.
निर्वाचन कोषांग: नोडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद और वरीय पदाधिकारी प्रमोद कुमार राम.
समीक्षा कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को देनी होगी रिपोर्ट
सभी नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों की बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूरा कर उसकी प्रगति से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी को अवगत कराने को कहा गया है.
Also Read : सीवान में कार से 495 लीटर देशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार