national
उमर अब्दुल्ला ने नीट टॉपर्स को किया सम्मानित, सरकारी स्कूल का किया ई-उद्घाटन
INT News21 August 2026 at 11:54 pm

श्रीनगर, 21 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के नीट टॉपर्स को सम्मानित किया और एक सरकारी स्कूल का ई-उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा में उत्कृष्टता, सरकारी संस्थानों के बुनियादी ढांचे के विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 'वेस्ट टू वंडर' थीम पर तैयार किए गए बाग का भी उल्लेख किया और इसे पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन से जोड़ने की संभावनाओं पर बात की।