world
यूएनजीए: समुद्री जहाजों और नाविकों पर हमलों को लेकर भारत की चिंता, जयशंकर ने उठाया मुद्दा
INT News25 September 2026 at 09:21 pm

संयुक्त राष्ट्र, 25 सितंबर। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर आयोजित बैठक में समुद्री व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर बढ़ते हमलों को गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि भारत और लाइबेरिया ने मिलकर 'ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स' की शुरुआत की है, ताकि वाणिज्यिक जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा के लिए देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जा सके।