national
भुवनेश्वर: सीएमओ से गायब जांच रिपोर्टों के मामले में वीके पांडियन को पुलिस का नोटिस
INT News22 July 2026 at 11:25 pm

भुवनेश्वर, 22 जुलाई। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से दो महत्वपूर्ण जांच रिपोर्टों के गायब होने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में राजधानी पुलिस ने बुधवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और पूर्व बीजेडी नेता वीके पांडियन को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।