Thursday, 2 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

झारखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 42 अफसरों की कुर्सियां इधर से उधर, S.D तिग्गा JAC के नए सचिव

INT News1 July 2026 at 10:31 pm

सुनील झा, मो. तस्लीम की रिपोर्ट

Jharkhand DEO Transfer, रांची : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है. विभाग ने झारखंड शिक्षा सेवा के कुल 42 अधिकारियों का एक साथ बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दिया है और इससे संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस तबादले में सबसे बड़ा फैसला झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को लेकर हुआ है. पिछले एक महीने से खाली पड़े सचिव के पद पर सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा (एस.डी. तिग्गा) की तैनाती की गई है. वे इससे पहले झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् (JEPC) में प्रशासी पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे.

मो. वसीम रांची के नए DEO, कंचन को चतरा की कमान

जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) मनोज कुमार को अब झारखंड शिक्षा परियोजना (JEPC) का नया प्रशासी पदाधिकारी (AO) बनाया गया है. वहीं, राजधानी रांची में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत मो. वसीम अहमद को रांची जिले का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) नियुक्त किया गया है. इसके अलावा लंबे समय से चतरा में जमे जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र का भी ट्रांसफर हुआ है. उन्हें धनबाद के गोविंदपुर डायट (DIET) का प्राचार्य बना दिया गया है, जबकि कंचन कुमारी चतरा की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) होंगी. दीप्ति कुमारी को खूंटी का नया डीईओ बनाया गया है.

Also Read: विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, मामले में इश्यू फ्रेम

जैक सचिव की बहाली से 6 अटकी परीक्षाओं का रास्ता साफ

जैक (JAC) में नए सचिव सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा के पदभार संभालते ही पिछले एक महीने से ठप पड़ी शैक्षणिक गतिविधियों में तेजी आएगी. सचिव का पद खाली होने के कारण काउंसिल की करीब आधा दर्जन (6) महत्वपूर्ण परीक्षाएं लंबे समय से लंबित पड़ी थीं, जिनका रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है. इसके तहत अब कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की विशेष (कंपार्टमेंटल) परीक्षाओं के साथ-साथ राज्य के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों (जैसे नेतरहाट, इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय आदि) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन जल्द किया जा सकेगा. इसके अलावा राज्य में मदरसा और मध्यमा (संस्कृत) की मुख्य परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी युद्धस्तर पर तुरंत शुरू कराया जाएगा.

कौन कहां गये, यहां देखें प्रमुख अधिकारियों की लिस्ट

एस डी तिग्गा -जैक सचिव

मनोज कुमार -एओ जेइपीसी

आशीष कुमार पांडेय -उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा

मो. वसीम अहमद -डीइओ रांची

दिप्ती कुमारी -डीइओ खूंटी

सुदेश महतो -डीइओ खूंटी

अपरूपा पॉल चौधरी -प्रचार्य, डायट रातू

भूतनाथ रजवार -संयुक्त सचिव जैक

कुमार हर्ष -संयुक्त सचिव जैक

दिनेश कुमार मिश्र- प्राचार्य गोविंदपुर डायट

नीलम कुमारी- बोकारो डीइओ

जगरनाथ लोहरा- गढ़वा डीइओ

प्रिंस कुमार- पश्चिम सिंहभूम डीइओ

मनोज कुमार- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद प्रशासी पदाधिकारी

निशु कुमारी- पूर्वी सिंहभूम डीइओ

जूही रानी- जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम

अमित कुमार- अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी खूंटी

Also Read: इश्क में अंधी बनी बहू: फोन पर लाइव था प्रेमी, बहू ने कुल्हाड़ी से काट डाली सास और देवर की जिंदगी