Saturday, 3 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर में शनिवार को 4 घंटे बिजली बंद:कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, दशरथ नगर समेत 11 इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित

INT News2 October 2026 at 10:31 pm

मंदसौर में शनिवार को मानसून रखरखाव के कारण चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, मालगोदाम फीडर पर जरूरी रखरखाव के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे स्टेडियम उपकेंद्र से जुड़े शुक्ला कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, दशरथ नगर, मालगोदाम रोड, माथुर कॉलोनी, सेठिया विहार, भारत प्लाजा, संजीत रोड, संजय गांधी उद्यान, जनपद पंचायत और बंटी चौराहा क्षेत्र प्रभावित होंगे। 2140 उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर बिजली कंपनी के मुताबिक, शटडाउन से करीब 2140 उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 8 बजे से पहले निपटा लें। कंपनी ने बताया कि रखरखाव का काम पूरा होने पर बिजली सप्लाई तय समय से पहले भी शुरू की जा सकती है। विभाग ने नागरिकों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है।