national · महाराष्ट्र
राहुल गांधी छात्रों से मिल सकते हैं, लेकिन भीड़ जुटाकर पीआर करने से लाभ नहीं: संजय निरुपम
INT News21 August 2026 at 11:49 pm

मुंबई, 21 अगस्त। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित पुणे दौरे, राजस्थान के रामपुरा-कंवरपुरा में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर हुए विवाद और पैलेट गन से चोट के कथित मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी के पुणे में आयोजित होने वाले छात्र कार्यक्रम को लेकर कथित राजनीतिक भीड़ जुटाने का आरोप लगाया और सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए राजनीतिक गतिविधियों के बजाय व्यवस्थित प्रयासों की जरूरत बताई। वहीं, पैलेट गन मामले में उन्होंने पुलिस से कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच करने की बात कही।