Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड के काशीपुर में मनचले के डर से युवती ने पढ़ना-पढ़ाना छोड़ा; कॉल नहीं उठाने पर पिता को धमकाने लगा

INT News24 September 2026 at 11:02 am

एक मनचले की हरकतों से परेशान होकर युवती ने पहले कॉलेज जाना छोड़ दिया था। जब आरोपी ने युवती के पिता को धमकाया तो उसने निजी स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया है। युवती के कॉल न उठाने पर आरोपी ने उसके पिता को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।मामला उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर का है। यहां कचनालगाजी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात उसके नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने धमकी दी कि उसकी बेटी का नंबर उसके पास है। वह कॉल नहीं उठा रही है। यदि उसने कॉल नहीं उठाया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना।डरी-सहमी छात्रापिता ने जब बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने पूरी जानकारी दी। पिता ने कहा कि उनकी बेटी काफी परेशान और डरी-सहमी है। उसको आरोपी से खतरा है। एसआई कौशल भाकुनी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।स्कूल छोड़ने के बाद भी आरोपी करता था कॉलयुवती ने पिता को बताया कि कॉल करने वाले युवक ने उसके साथ बीकॉम में दाखिला लिया था। तब भी युवक ने उसे परेशान किया। बाद में युवक का कॉल आया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। पिता ने बताया कि बाद में बेटी निजी स्कूल में पढ़ाने लगी। जब आरोपी ने परेशान करना नहीं छोड़ा तो उसने 21 सितंबर से स्कूल जाना बंद कर दिया है।सेलाकुई में हत्या करने का आरोपी गिरफ्तारसेलाकुई में सोमवार देर रात चाकू से गोद कर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।सेलाकुई के जमनपुर में एक बिल्डिंग में जितेंद्र कुमार निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश परिवार के साथ रहते हैं। इसी बिल्डिंग में राजपाल पुत्र तेजराम निवासी ग्राम फोटे कुआं, बरखेड़ा, पीलीभीत भी रहता था। सोमवार को जितेंद्र की बेटी का अन्नप्राशन था। इस मौके पर उसने अपने कमरे में पार्टी रखी थी।पार्टी के दौरान ही राजपाल से उसका विवाद हो गया। इसके बाद जितेंद्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर राजपाल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को मानसिक अस्पताल रोड, सहसपुर से गिरफ्तार कर लिया।बीस दिन बाद जिंदगी की जंग हार गईं हेमापंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की महिला सुरक्षा गार्ड हेमा जोशी ने 20 दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। दो सितंबर की रात ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय गोलगेट पर सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी थी। 43 वर्षीय हेमा जवाहर नगर निवासी थीं और आंबेडकर भवन महिला छात्रावास में ठेके पर सुरक्षा गार्ड थीं। हादसे के बाद उन्हें एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया गया, जहां से पास स्थित निजी न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया। वह वेंटिलेटर पर थीं। डॉक्टरों के अनुसार सिर में कई गंभीर चोटें आई थीं। पति की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं।