national
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 3.5 तीव्रता का भूकंप, भटवाड़ी क्षेत्र में महसूस हुए झटके
INT News16 July 2026 at 11:35 pm

उत्तरकाशी, 16 जुलाई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गुरुवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात 8:02 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के पिलंग जंगल क्षेत्र के आसपास था।