national · दिल्ली
आईसीएआर भारत में कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने में अग्रणी है : शिवराज सिंह चौहान
INT News16 July 2026 at 11:18 pm

नई दिल्ली, 16 जुलाई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने पिछले वर्ष 44 फसलों की 386 नई और बेहतर किस्में विकसित की हैं। इनमें 94 प्रतिशत किस्में जलवायु के अनुकूल हैं, जबकि 29 किस्में बायो-फोर्टिफाइड हैं।