national · उत्तर प्रदेश
कलाधाम सोसायटी में बच्चे की मौत मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
INT News26 July 2026 at 11:07 pm

ग्रेटर नोएडा, 26 जुलाई। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र की कलाधाम सोसायटी में 6 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में लापरवाही सामने आने के बाद प्राधिकरण के तीन अधिकारियों को उनके सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।