national · मध्य प्रदेश
फेथ कॉन्क्लेव 2026: मध्य प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का सजीव चित्रण: सीएम मोहन यादव
INT News16 July 2026 at 11:22 pm

भोपाल, 16 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणा वाक्य 'एमपी अजब है, सबसे गजब है' मध्य प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का सजीव चित्रण है। यह हमें पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव नई दिल्ली में देश के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन फेथ कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित कर रहे थे।