national
2 किलो वजन घटा, BP और शुगर लो… भूख हड़ताल के चौथे दिन वांगचुक कैसी है तबीयत ?

Sonam Wangchuk : जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के चौथे दिन स्वास्थ्य की जानकारी साझा की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि अब तक उनका करीब 2 किलो वजन कम हो चुका है. डॉक्टरों की जांच में उनका ब्लड प्रेशर (BP) और ब्लड शुगर सामान्य से कम पाया गया है, हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है.
शरीर में शुरू हुई कीटोसिस प्रक्रिया
सोनम वांगचुक ने कहा कि चार दिनों से भोजन नहीं करने पर शरीर कीटोसिस की स्थिति में पहुंच जाता है, जहां ऊर्जा के लिए शरीर जमा हुए चर्बी का इस्तेमाल करता है. उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय तक ऐसा रहने पर शरीर मांसपेशियों और अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन फिलहाल वह उस स्थिति से काफी दूर हैं.
समर्थकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील
Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि वांगचुक की हालत हर घंटे बिगड़ रही है. उन्होंने लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की. हालांकि वांगचुक ने खुद कहा कि वह अभी ठीक हैं और अपना अनशन जारी रखेंगे.
यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज से मचा बवाल, फीस और स्कॉलरशिप की मांग पर ABVP का हंगामा
क्यों कर रहे हैं भूख हड़ताल
सोनम वांगचुक NEET-UG पेपर लीक मामले में हुई छात्र मौतों और जवाबदेही की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.वांगचुक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी परेशानी उन 20 से अधिक छात्रों और पिछले साल लद्दाख में जान गंवाने वाले युवाओं के दुख के सामने बहुत छोटी है. उन्होंने सभी समर्थकों का धन्यवाद देते हुए ‘जय हिंद’ का संदेश भी दिया.
यह भी पढ़ें- उद्धव सेना को झटकाः एक दिन में बदली सियासी तस्वीर, सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति