Tuesday, 25 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हरियाणा की महिलाओं को कब से मिलेगा ₹2100? 25 सितंबर से खुलेगा पोर्टल, जानें नए लाभार्थियों को कब मिलेगी पहली किस्त

INT News24 August 2026 at 10:35 pm

हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाए जाने के बाद करीब 17 लाख और महिलाएं इसके दायरे में आ सकती हैं. सरकार ने योजना के लिए पारिवारिक सालाना आय की सीमा बढ़ाकर ₹1.80 लाख कर दी है। अभी करीब 10 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं.

₹2100 की मदद, लेकिन पैसा कब से आएगा?

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसमें ₹1100 सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जबकि ₹1000 सरकारी आरडी या एफडी खाते में जमा किए जाते हैं. हालांकि, नई पात्र महिलाओं को ₹2100 की पहली किस्त आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मिलेगी.

25 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

नई पात्र महिलाओं के लिए आवेदन का रास्ता 25 सितंबर 2026 से खुलने की तैयारी है. सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नया आवेदन पोर्टल शुरू कर सकती है. पोर्टल लाइव होने के बाद पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी.

पहली किस्त के लिए करना होगा इंतजार

सिर्फ पोर्टल खुलने से महिलाओं के खाते में तुरंत ₹2100 नहीं आएंगे. पहले आवेदन होगा, फिर दस्तावेजों और पात्रता का सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना की आर्थिक सहायता मिलनी शुरू होगी. यानी 25 सितंबर से आवेदन शुरू होगा, जबकि पैसा सत्यापन पूरा होने के बाद मिलेगा.

आवेदन से पहले दस्तावेज रखें तैयार

नई पात्र महिलाओं को आवेदन के दौरान अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी सही दर्ज करनी होगी. जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी. इसलिए पोर्टल खुलने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें: घर पर सोलर पैनल लगवाओ, ₹78 हजार सरकार देगी! जानें सब्सिडी पाने का पूरा प्रोसेस