Monday, 9 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

रेप और वसूली के आरोप में TMC विधायक परेशराम दास गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में थे

INT News9 November 2026 at 07:17 pm

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक परेशराम दास को सोमवार को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर दुष्कर्म, जबरन वसूली और चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, विधायक काफी समय से फरार चल रहे थे.

मुंबई जाने की तैयारी में थे विधायक

पुलिस ने बताया कि बारुईपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने सोमवार दोपहर को कोलकाता हवाई अड्डे पर कार्रवाई करते हुए कैनिंग पश्चिम के विधायक परेशराम दास को गिरफ्तार किया. वह मुंबई जाने के लिए विमान पकड़ने पहुंचे थे.

लंबे समय से फरार थे विधायक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक लंबे समय से फरार थे. उनकी तलाश की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस की टीम को उनके हवाई अड्डे पर होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

मंगलवार को अदालत में किया जाएगा पेश

गिरफ्तारी के बाद परेशराम दास को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर ले जाया जाएगा. पुलिस के अनुसार, उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस अब इन मामलों में विधायक से पूछताछ करेगी.

ये भी पढ़ें: 'कोई स्वयंसेवक नहीं, इब्राहिम ने किया था RSS का बचाव...', मोहन भागवत ने सुनाया 90 साल पुराना किस्सा