Sunday, 2 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · गुजरात

Ahmedabad: चार रुपए प्रति किलो महंगी हुई सीएनजी, ऑटो किराया बढ़ाने की मांग तेज

INT News1 August 2026 at 10:16 pm

Ahmedabad. महंगाई की मार के बीच शहर में शनिवार से कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में चार रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई। इसके चलते शहर में अब सीएनजी की प्रति किलो कीमत 90.02 रुपए से 94.02 रुपए हो गई है। इससे पहले 19 जुलाई को दो रुपए प्रति किलो दाम बढ़ाए गए थे। अहमदाबाद रिक्शा चालक एकता यूनियन और ऑटो रिक्शा चालक वेल्फेयर यूनियन ने राज्य के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त को ज्ञापन भेजकर ऑटो रिक्शा के किराए में वृद्धि की मांग दोहराई है। इसमें उन्होंने कहा कि बढ़ती ईंधन लागत के बीच चार साल से ऑटो किराए में कोई संशोधन नहीं हुआ है, जिससे चालकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। अहमदाबाद रिक्शा चालक एकता यूनियन के अध्यक्ष विजय मकवाणा ने कहा कि पिछले करीब डेढ़ महीने में सीएनजी की कीमत में 10 से 12 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। शनिवार को फिर चार रुपए प्रति किलो की वृद्धि होने से रिक्शा चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। रोज कमाकर परिवार चलाने वाले रिक्शा चालकों के लिए लगातार बढ़ती सीएनजी कीमतों के बीच पुराना किराया आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रह गया है। 30 रुपए न्यूनतम किराया करने की मांग उन्होंने कहा कि यूनियन की मांग है कि ऑटो का न्यूनतम किराया 30 रुपए किया जाए। प्रति किलोमीटर किराया 20 रुपए निर्धारित करते हुए सरकार जल्द इसकी अधिसूचना भी जारी करे। वर्तमान में सीएनजी का दाम 94.02 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है, जो पेट्रोल के लगभग बराबर हो चुका है। यदि किराया नहीं बढ़ाया जाता है तो सरकार रिक्शा चालकों को सीएनजी पर सब्सिडी उपलब्ध कराए। स्वागत पोर्टल पर दर्ज की शिकायत ऑटो रिक्शा चालक वेल्फेयर एसोसिशऩ के अध्यक्ष राज शिरके ने बताया कि उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री के समक्ष स्वागत ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत को रखा है। जिसमें बताया है कि 2022 से किराया नहीं बढ़ा है। हमने न्यूनतम किराया बढ़ाकर 30 और रनिंग किराया 20 रुपए प्रति किलोमीटर करने की मांग की है।00000 सीएनजी के दाम में यूं हुई बढ़ोतरी तारीख बढ़ोतरी नया भाव (रु./किलो) 23 जनवरी 60 पैसे 81.77 7 फरवरी 50 पैसे 82.27 2 अप्रैल 1.50 रुपए 83.77 16 मई 2.25 रुपए 86.02 27 मई 2.00 रुपए 88.02 19 जुलाई 2.00 रुपए 90.02 1 अगस्त 4.00 रुपए 94.02 इस साल 7 बार बढ़े सीएनजी के दाम इस वर्ष 2026 में कुल सात बार में 13 रुपए प्रति किलो सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। 1 जनवरी 2026 को कीमत में 1.21 रुपए प्रति किलो की कटौती भी हुई थी, जिसके बाद कीमत 81.17 रुपए प्रति किलो हुई थी। 4 रुपए प्रति किलो सबसे बढ़ी वृद्धि है।