Friday, 17 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

सरकार किसी भी परिस्थिति में वनों का विनाश नहीं होने देगी: जयंत मल्ला बरुआ

INT News16 July 2026 at 11:29 pm

गुवाहाटी, 16 जुलाई। असम के वन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार बेहाली वन्यजीव अभ्यारण्य के उन क्षेत्रों में तुरंत वन क्षेत्र की बहाली करेगी जहां बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई की सूचना मिली है। साथ ही उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।