national · दिल्ली
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, 26-27 सितंबर को आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में 25 से 27 सितंबर तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 25 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 26 और 27 सितंबर को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है.
25 सितंबर को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है.
दोपहर में हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. शाम और रात में हवा की रफ्तार बढ़कर 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
दिल्ली का एक्यूआई 84 दर्ज किया गया
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है.
26 सितंबर को बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना
26 सितंबर को दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर दोपहर से शाम के बीच मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.
हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार दर्ज हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रह सकता है.
27 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
27 सितंबर को भी दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से पूर्वाह्न के दौरान ज्यादातर इलाकों में एक-दो दौर की बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
दोपहर से शाम के बीच भी कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक नीचे रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रह सकता है.
ये भी पढ़ें: Deep Depression: कमजोर हो रहा सिस्टम, झारखंड-बिहार समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट