Tuesday, 25 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

मानवाधिकार संगठन ने बांग्लादेश सरकार से कहा, 'अवामी लीग नेताओं को लंबे समय तक हिरासत में रखना ठीक नहीं'

INT News24 August 2026 at 03:58 pm

न्यूयॉर्क, 24 अगस्त। बांग्लादेश में राजनीति से प्रेरित पुलिस हिरासत और गिरफ्तारी को लेकर अमेरिकी मानवाधिकार संगठन 'ह्यूमन राइट्स वॉच' (एचआरडब्ल्यू) ने चिंता जताई है। संगठन ने बांग्लादेशी प्रशासन से अपील की है कि वो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली अवामी लीग सरकार से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ मामलों का निपटारा जल्द करने की कोशिश करे। संगठन का दावा है कि सैकड़ों लोग बिना किसी अपराध के जेल में कैद हैं।