national · महाराष्ट्र
'जम्मू-कश्मीर को विशेष स्वायत्तता नहीं देंगे', संजय निरुपम ने सोज के बयान पर कांग्रेस से मांगा जवाब
INT News16 July 2026 at 11:50 pm

मुंबई, 16 जुलाई। शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली की मांग, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप, भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान और कमीडियन कुणाल कामरा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को किसी भी प्रकार की विशेष आंतरिक स्वायत्तता देने का सवाल ही नहीं उठता।