समाचार · बिहार
पर्व 3 को और छुट्टी 5 को? बिहार में जिउतिया की छुट्टी पर छिड़ा विवाद, शिक्षिकाओं ने उठाई मांग

Bihar School Holiday : बिहार में जीउतिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत की छुट्टी की तारीख को लेकर महिला शिक्षिकाओं ने बदलाव की मांग की है. शिक्षा विभाग के 2026 के अवकाश कैलेंडर में जीउतिया की छुट्टी 5 अक्टूबर को दी गई है.
महिला शिक्षिकाओं की मांग है कि छुट्टी 3 अक्टूबर को कर दी जाए. उनका कहना है कि पर्व और व्रत की तारीख के हिसाब से छुट्टी उसी दिन मिलनी चाहिए.
3 अक्टूबर को छुट्टी की मांग क्यों?
महिला शिक्षिकाओं का कहना है कि जीउतिया महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व है. इस दौरान महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.
व्रत और पर्व की तैयारियों के बीच 3 अक्टूबर को स्कूल जाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है. इसी वजह से छुट्टी की तारीख बदलने की मांग उठाई गई है.
5 अक्टूबर की छुट्टी पर सवाल
शिक्षा विभाग के अवकाश कैलेंडर में जीवित पुत्रिका व्रत की छुट्टी 5 अक्टूबर को निर्धारित है. महिला शिक्षिकाओं का कहना है कि जब उनके अनुसार जीउतिया 3 अक्टूबर को है, तो 5 अक्टूबर की छुट्टी उनके लिए उतनी उपयोगी नहीं होगी. इसलिए कैलेंडर में तारीख को पर्व के मुताबिक करने की मांग की गई है.
शिक्षा मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
महिला शिक्षिकाओं ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते छुट्टी की तारीख बदल दी जाए, ताकि बाद में स्कूलों और शिक्षकों के बीच किसी तरह की परेशानी या भ्रम की स्थिति न बने.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बदलेगी छुट्टी की तारीख?
अब महिला शिक्षिकाओं की मांग शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री के सामने है. उनकी मांग है कि 5 अक्टूबर की जगह 3 अक्टूबर को जीउतिया की छुट्टी घोषित की जाए. फिलहाल 2026 के शिक्षा विभाग के कैलेंडर में 5 अक्टूबर ही जीउतिया व्रत की छुट्टी दर्ज है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Ka Mausam: बिहार के 15 से ज्यादा जिलों में 30-40 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट