national
24 करोड़ की रेंज रोवर देखकर 4 साल का प्यार छोड़ा! 69 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी,वीडियो वायरल

एक लड़की ने अपने चार साल पुराने प्रेमी को छोड़कर 69 साल के बुजुर्ग से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, लड़की के इस फैसले को बुजुर्ग की कथित करोड़ों रुपये की संपत्ति, रेंज रोवर और आलीशान हवेली से जोड़कर देखा जा रही है.
4 साल पुराने प्रेमी को छोड़ा
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लड़की का पहले एक युवक के साथ करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.वीडियों के मुताबिक, लड़की ने पहले अपने प्रेमी से रिश्ता खत्म कर लिया. उसके बाद उसने बुजुर्ग व्यक्ति से शादी रचा ली.
View on Instagram
वीडियो को लेकर भी सवाल
वायरल वीडियो में शादी से जुड़ी तस्वीरें और दृश्य दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और क्या वास्तव में दोनों की शादी हुई है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध जानकारी के आधार पर नहीं हो सकी है.
ये भी पढ़ें: भारत के सामने कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान! मिलिट्री पावर रैंकिंग में भारत 10 स्थान आगे