national · दिल्ली
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, दिल्ली पुलिस स्टेशन के बाहर 'बिना इजाजत' धरने देने का मामला
INT News21 August 2026 at 11:47 pm

नई दिल्ली, 21 अगस्त। वकील संकेत गुप्ता ने शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इन लोगों ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) के ऑफिस के बाहर बिना इजाजत धरना दिया था।